जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा (Kupwara) के केरन सेक्टर में वीरवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर (Pakistani Terrorist ) कर दिया । आतंकी के पास से एक एके 47 बरामद हुई है। सेना ने बताया कि तीन-चार आतंकियों का दल घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। पूरे इलाके में अन्य आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
कुपवाड़ा (Kupwara) में केरन सेक्टर में बलबीर पोस्ट के करीब शाम चार बजे नियंत्रण रेखा ( LoC ) पर सेना के जवानों को संदिग्ध हलचल देखने को मिली। सतर्क जवानों ने पाया कि मचिकमारी इलाके से तीन से चार आतंकियों का दल भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा है। सेना की 19 गढ़वाल राइफल के जवानों ने आतंकियों को ट्रैक करने के बाद उन्हें ललकारा। इस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist ) को मार गिराया गया। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई।
सेना ने आस-पास के पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई आतंकी घुसपैठ कर घने जंगलों में छिपा तो नहीं है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य आतंकी पीओके भाग गए हैं।कुपवाड़ा (Kupwara) जिले में हंदवाड़ा (Handwara ) एलओसी ( LoC ) पर नौगाम सेक्टर में गत 11 जुलाई को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराया था। दोनों सेना की वर्दी पहने हुए थे। इनसे दो एके 47 राइफल, एक पिस्टल, चार ग्रेनेड, एके 47 की कारतूस से भरी दो मैगजीन, रेडियो सेट बरामद हुआ था।
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के गिरफ्तार किए गए इस सहयोगी की पहचान पुलवामा के चकूरा के निवासी साहिल फारूक मीर के रूप में की गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?