कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बावजूद भी कई अभिभावक ( Parents) स्कूल की ओर से फीस मांगने की शिकायत कर रहे हैं। इस बीच आगरा( AGRA) में बच्चों की फीस भरने के लिए अभिभावक सड़कों पर निकल आए।
आगरा में प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएशन (पापा) के सदस्य अभिभावकों( Parents) ने गुरुवार को निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। अभिभावकों शहर के सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस और राजामंडी चौराहे पर स्कूलों के लिए प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगी।
आगरा के अभिभावकों ( Parents)की संस्था ‘पापा’ लगातार लॉकडाउन के दौरान फीस माफी की मांग कर रही है। कोरोना काल में स्कूल बंद रखने और ऑनलाइन पढ़ाई की फीस आधी करने की मांग उठाई जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं।
अभिभावकों ( Parents)का आरोप है कि स्कूलों की मनमानी को सरकार शह दे रही है । मार्च से स्कूल बंद है , मिशनरी के कुछ स्कूल वेबसाइट पर बच्चों को होमवर्क दे रहे है आनलाइन भी नही पढ़ा रहे लेकिन फीस के 20 हजार अप्रेल से अगस्त तक ले लिये है जो नहीं दे रहे जिन विद्यार्थियों के लॉकडाउन के दौरान की फीस बाकी है, स्कूलों ने उनके नाम काटने शुरू कर दिए है।
अभिभावक संघ के सदस्यों का कहना है कि सरकार और प्रशासन फीस माफी की मांग पर विचार नहीं कर रहा है। अभिभावक स्कूलों के रवैये से परेशान हैं। इसी कड़ी में चौराहों पर अभिभावकों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए स्कूलों के लिए भीख मांगी।
एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक सरीन ने बताया कि आगरा के कई स्कूलों ने ऑनलाइन शिक्षा से बच्चों के नाम काट दिए हैं। जिला प्रशासन को साक्ष्य दिया जा रहा है, पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा।संस्था के सदस्यों का कहना है कि मिली हुई भीख की राशि एकत्रित करके जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत