जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा कुलगाम ( Kulgam ) में भारतीय सेना ( Indian Army ) को एक बड़ी कामयाबी मिली है सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist ) कमांडर और आईईडी एक्सपर्ट वालिद समेत तीन आतंकवादियों (3 Terrorists ) मार गिराया है। वहीं तीन जवानों के घायल होने की भी खबर है ।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने ने कहा कि कुलगाम ( Kulgam ) पुलिस द्वारा नागनाड़ चिम्मर गांव में इनपुट के आधार पर आज सुबह ऑपरेशन शुरू किया गया था।सूचना मिलत ही पुलिस ने सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ के साथ मिलकर आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया। सुबह पांच बजे के करीब जवानाें ने घेराबंदी शुरु की। जवानों ने तलाशी लेते हुए जैसे आगे बढ़ने का प्रयास किया, एक जगह छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया।इसमें पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।सिंह ने बताया कि सेना के तीन जवान भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के हैं। इनमें एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है, जोकि आईईडी एक्सपर्ट था। वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से सीधे निर्देश लेता था।
कुलगाम ( Kulgam ) में मुठभेड़स्थल से आतंकियों की तरफ से फायरिंग के पूरी तरह बंद होने के बाद जवानों ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए मुठभेड़स्थल की तलाशी ली। सुरक्षाबलाें ने मारे गए आतंकियों के शव और उनके हथियार भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। एक एम-4 राइफल, एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।
आईजी कश्मीर पुलिस विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक मोस्ट वॉन्टेड वालिद था। वह पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist ) था और करीब डेढ़ साल से सक्रिय था। पिछले 4 सर्च ऑपरेशन में वह बच निकला था।
आपको बता दें कि कल वीरवार को उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा (Kupwara) के केरन सेक्टर में वीरवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर (Pakistani Terrorist ) कर दिया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?