उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन के सामने शुक्रवार शाम अमेठी ( Amethi ) दो महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लोकभवन के गेट नंबर तीन के सामने दो महिलाओं ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में आग बुझाई। इनमें से एक ही हालत काफी गंभीर है। दोंनो को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों महिलाएं मां बेटी हैं।
अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली सोफिया (56) ने अपनी बेटी गुड़िया (28) ने शुक्रवार शाम को लोक भवन के सामने मिटटी का तेल छिड़क कर आग ली। सोफिया आग की लपटों से घिरी सड़क पर दौड़ती रही। किसी तरह वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझायी और दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सोफिया की हालत गम्भीर बनी हुई है।
अमेठी ( Amethi )निवासी मां और बेटी जमीन विवाद को लेकर प्रशासन की कार्रवाई से नाराज थी। अमेठी के जामो की रहने वाली हैं मां बेटी। मांं बेटी का नाम गुड़िया और सोफिया है। लखनऊ( Lucknow) में दोनों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गुड़िया का आरोप है कि गांव में कुछ दबंगों ने नाली विवाद में उसकी मां पर हमला कर दिया था। विरोध करने पर उसकी भी पिटाई कर दी थी। गुड़िया जब जामो थाना पहुंची तो दबंग वहां भी आ गए और पुलिस के सामने उसे थाने से बाहर भगाने लगे। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर आरोपितो के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। इसके बाद दोनों घर वापस आ गई।
आरोप है कि देर रात में हमलावर फिर उनके घर पहुंच गए और लाठी डंडे से मां बेटी की पिटाई कर दी। कार्रवाई ना होने से नाराज मां बेटी शुक्रवार को राजधानी पहुंची और लोक भवन के सामने दोनों ने खुद को आग लगा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लखनऊ( Lucknow) एसीपी का कहना है कि अमेठी पुलिस से संपर्क किया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?