जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा शोपियां (Shopian ) में भारतीय सेना ( Indian Army ) को एक बड़ी कामयाबी मिली है सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां(Shopian ) में इस ऑपरेशन को सेना की 62-आरआर, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दिया ।
शोपियां (Shopian )में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आज शनिवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ समाप्त हो गई है।लगातार दूसरे दिन भी बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुरक्षाबलों ने शोपियां के गांव अम्सिपोरा में छिपे चारों आतंकवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सुरक्षाबलों ने चारों आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों से जब उन्हें यह जानकारी मिली कि शोपियां (Shopian ) के अम्सिपोरा में कुछ आतंकवादी देखे गए हैं तो पुलिस की एसओजी, सेना की 62 आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया। अपने आप को घिरता देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने इसे अनसुना करते हुए गोलीबारी जारी रखी।
जवाबी कार्रवाई में पहले एक घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके बाद जब काफी देर तक गोलीबारी नहीं हुई तो सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में लेने के लिए फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया। परंतु छिपे हुए एक आतंकी ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए फिर से गोलियां बरसाना शुरू कर दी। सतर्क जवानों ने गोलीबारी से बचते हुए आखिरी आतंकवादी को भी मार गिराया।
ये चारों आतंकवादी गांव में एक पशु बाड़े में छिपे हुए थे।सुरक्षाबलों ने चारों आतंकवादियों के शवों व उनके हथियारों को अपने कब्जे में लेने के बाद ऑपरेशन के समाप्त होने की घोषणा कर दी है।
पिछले चौबीस घंटों के भीतर घाटी में सुरक्षाबलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया है। शुक्रवार को कुलगाम ( Kulgam ) मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में सात लाख का इनामी जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) का पाकिस्तानी कमांडर (Pakistani Terrorist ) वलीद भी शामिल था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?