अयोध्या (Ayodhya ) में राम मंदिर (Ram Temple) निर्माण को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust (RJTKT) की बैठक हुई। इसमें मंदिर के शिलान्यास की तारीख को लेकर चर्चा हुई। ऐसा बताया जा रहा था कि मंदिर का निर्माण 3 या 5 अगस्त से शुरू हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री को बुलाने के लिए ये दो संभावित तिथियां पीएमओ को भेजी गई हैं।शिलान्यास की तारीख पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा ।ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास प्रधानमंत्री को अयोध्या आने का निमंत्रण पत्र भेज चुके हैं।
अयोध्या में राम मंदिर(Ram Temple) के निर्माण को लेकर शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी बैठक अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हुई। अयोध्या के सर्किट हाउस में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के साथ ट्रस्ट के 12 सदस्य मौजूद थे , साथ तीन सदस्य के. परासरन ( K. Parasaran ) , उडुपी के शंकराचार्य विश्व प्रपन्नाचार्य एवं स्वामी वासुदेवानंद शामिल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुये है। इसमें राम जन्म भूमि सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा भी मौजूद थे। ट्रस्ट की बैठक 2 घंटे तक चली ।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust (RJTKT) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या दौरे के लिए पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी अतिशीघ्र अयोध्या आकर राममंदिर(Ram Temple) निर्माण का शुभारंभ करें। ट्रस्ट अध्यक्ष ने यह भी लिखा था कि वर्चुअल या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नहीं बल्कि मोदी स्वयं अयोध्या आएं और राममंदिर निर्माण की नींव रखें।राम जन्मभूमि पर सिंहद्वार के लिए 1989 में शिला पूजन किया गया था।अब मंदिर निर्माण का कार्य गर्भगृह से शुरू होगा, जिसके लिए भूमि पूजन किया जाना जरूरी है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, लार्सन एंड टुब्रो मिट्टी परीक्षण के लिए नमूने एकत्र कर रहा है। मंदिर की नींव का निर्माण मिट्टी की ताकत के आधार पर किया जाएगा। नींव रखने का काम ड्राइंग के आधार पर शुरू होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?