लुकुंग से चीन (China) को कड़ा संदेश भेजने के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh )आज कुपवाड़ा ( Kupwara ) में नियंत्रण रेखा ( LoC ) पर फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट करके कहा, ‘आज जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी ( LoC ) के पास एक फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से बातचीत की। हमें इन बहादुर और साहसी सैनिकों पर बेहद गर्व है जो हमारे देश का हर हाल में बचाव कर रहे हैं।
सेना ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपने हथियार दिखाए। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी। उन्होंने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के किसी भी गलत कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा। उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी कहा।
लद्दाख( Ladakh) में चीन के खिलाफ सेना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh ) शनिवार को अमरनाथ के दर्शन किए और पूजा भी की।उन्होंने जम्मू कश्मीर के दौरे के दूसरे दिन अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन किए। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री दो दिन के लद्दाख व जम्मू और कश्मीर के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC) पर चीनी अतिक्रमण से जुड़े विवाद के बीच भारत की जवाबी रणनीतिक तैयारी का चीन को संदेश देने के लिए लेह-लद्दाख के लुकूंग सैन्य चौकी का दौरा किया। रक्षा मंत्री ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने के साथ लेह-लद्दाख पहुंचकर जहां अग्रिम मोर्चो पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाया वहीं चीन को यह संदेश भी दिया कि बातचीत से हल निकालना ही दोनों देशों के हित में है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?