प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब 5 अगस्त को अयोध्या (Ayodhya ) के राम मंदिर (Ram Temple) का भूमि पूजन करने के साथ इसके निर्माण का शुभारंभ करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय ने रामनगरी में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पांच अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम तय किया है। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त की तारीख तय हुई है। देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे।
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust (RJTKT) की अयोध्या बैठक में शनिवार को राम मंदिर (Ram Temple) के शुभारंभ के लिए पीएम को 3 और 5 अगस्त की तिथियां प्रस्तावित की गई थी, जिसमें से 5 अगस्त की तिथि पर पीएमओ की मुहर लग गई है। इसकी पुष्टि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कर दी है। इस खबर के आने के बाद अयोध्या के संतों ने खुशी जाहिर की है। 
पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) करीब चार घंटा रामनगरी अयोध्या (Ayodhya ) में रहेंगे। इस दौरान वह श्रीराम मंदिर का भूमि व शिलान्यास करने के साथ ही अयोध्या में पर्यटन पर भी कार्यक्रम देखेंगे। दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।
पीएम मोदी पांच अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर के स्थल पर पांच अगस्त को प्रार्थना और श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन समारोह से संबंधित अन्य अनुष्ठान सुबह 8 बजे शुरू होंगे। यहां पर भूमि पूजन काशी के पुजारी सम्पन्न कराएंगे। भूमि पूजन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ही मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे।
पीएम मोदी के अयोध्या दौरे की खबर से राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya ) में खुशी का माहौल है। संत-महंतों ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताया है। रामलला के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि वर्षों से रामलला की टाट के मंदिर में पूजा की। अब भव्य मंदिर में विराजमान देखने की इच्छा पूरी होगी। महंत कमल नयन दास ने कहा कि पीएम मोदी के कर-कमलों से राम मंदिर का शुभारंभ होने की खबर से अयोध्या सहित सारे देश में खुशी का माहौल है। अब तीन साल में भव्य राम मंदिर बनकर खड़ा हो जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?