मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के पन्ना( Panna) जिले में बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम ( ATM ) को बम से उड़ाकर 22 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। । सिमरिया थाना के अंतर्गत शनिवार-रविवार की रात सिमरिया भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ में दो अज्ञात नकाबपोशों ने गार्ड को तमंचे के दम पर बंधक बना लिया।
गार्ड को बंदी बनाकर चोरों ने एटीएम ( ATM ) को डायनामाइट से उड़ा दिया और उसमें रखे लगभग 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। एटीएम में तैनात गार्ड सुखविंद्र चौधरी ने बताया कि रात को जब एटीएम का शटर बंद कर वह अंदर था तो उसी समय काले रंग की पल्सर बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने शटर खोलने की कोशिश की।
गार्ड ने बताया कि अंदर से ताला ना होने के कारण मैंने शटर को गमछे की सहायता से बांध रखा था। जैसे ही उसे लगा कि कोई बाहर से शटर खोलने की कोशिश कर रहा है तो उसने तुरंत मोबाइल से 100 नंबर डायल करने की कोशिश की। लेकिन उसी समय शटर खुल गया और दोनों नकाबपोश अंदर आ गए।
उनमें से एक बदमाश ने गार्ड को तमंचा दिखाकर बंदी बना लिया और दूसरे व्यक्ति ने डायनामाइट से एटीएम ( ATM ) में ब्लास्ट कर दिया। उसके बाद वो एटीएम में रखे 22 लाख रुपये निकाल कर फरार हो गए। बाद में गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई।
घटना के संबंध में पन्ना( Panna) पुलिस ने बताया कि बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, एटीएम में 22 से 23 लाख रुपये रखे हुए थे। जिन्हें लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीमाओं की नाकेबंदी कर दी है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?