पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के उत्तर दिनाजपुर में सामूहिक दुष्कर्म (Gang-Rape ) के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या ( murder) के विरोध में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने सरकारी वाहन फूंके। इधर, पुलिस को भी स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालागछ गांव निवासी पश्चिम बंगाल( West Bengal) मध्य शिक्षा परिषद से माध्यमिक की परीक्षा उतीर्ण छात्रा शनिवार की शाम से लापता थी। रविवार की सुबह उसका शव पड़ा देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। इसके बाद लोगों ने एनएच 31पर पहुंच कर करीब एक दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की। इधर, घटना की सूचना पाते चोपड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बेकाबू होती स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने पीड़िता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में एक बीजेपी(BJP) नेता की 16 वर्षीय बहन को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म (Gang-Rape ) करने और हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा शनिवार रात उसके घर से अगवा कर लिया गया। फिर सामूहिक दुष्कर्म (Gang-Rape ) किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। स्थानीय चाय बागान से सटे बरगद के पेड़ के नीचे उसका शव मिला। दासपारा ग्राम सभा समिति के संयोजक असीम बर्मन ने कहा कि जहां से शव मिला है, वहां से पुलिस को दो साइकिल, आधार कार्ड, दो छतरी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इससे पुलिस को आरोपितों को पकड़ने में मदद मिलेगी। मृतका की बहन ने बताया कि उसकी बहन रात से लापता थी। पूरी रात खोजा रविवार की सुबह बहन का शव एक बरगद के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया किया गया और उसे जहर देकर मार दिया गया।
इलाके के लोगों ने घटना के विरोध में राज्य सड़क और एनएच 31 को अवरुद्ध कर दिया और दोषियों को सजा देने की मांग की है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करने के साथ-साथ आंसू गैस के गोले दागने पड़े। घटनास्थल दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र होने के कारण सांसद राजू बिष्ट ने राज्यपाल व केंद्रीय गृह मंत्री से किसी केंद्रीय एजेंसी से घटना की जांच कराने की मांग की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?