उत्तर प्रदेश में चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना का कहर थम नहीं रहा है, संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। गुरुवार को झांसी जिला जेल (Jhansi District Jail) में भी इस महामारी ने कोहराम मचा दिया। जेल में 200 कैदी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) पाए गए हैं।
इसकी सूचना मिलते ही झांसी जिला जेल (Jhansi District Jail) में में बंद कैदियों और जेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीआईजी लखनऊ तत्काल जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। फिलहाल जेल को सैनिटाइज किया जा रहा है।बैरक को खाली कराया गया है। जहां पर संक्रमित थे, उन सभी बैरक को सैनेटाइज कराया गया है।
झांसी जिला जेल (Jhansi District Jail) के प्रवक्ता ने कहा कि झांसी जेल में कुल 788 टेस्ट हुए जिसमें से 202 बंदी व 2 जेल हेडवार्डर पॉजिटिव पाए गए। झांसी जेल की चार बैरक को जिलाधिकारी ने कोविड अस्पताल घोषित किया गया।
झांसी (Jhansi ) जेल के अंदर ही कई कैदियों की जांच भी की जा रही है, जबकि संक्रमितों को कोविड अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। बड़ी संख्या में कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर लखनऊ में भी जेल विभाग के आला अधिकारी सक्रिय हो गए है। फिलहाल जिला प्रशासन की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी जेल के अन्दर कर निरीक्षण कर रहे हैं।जेल परिसर में हुई जांच में अब तक 200 बंदी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।जेल की एक बैरक को एल-1कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। इसी में सभी संक्रमित कैदियों को रखा जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?