उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में ताबड़तोड़ आपराधिक वारादातों ने अब लोंगों को डरा दिया है । दिनोंदिन अपराध (Crime ) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कानपुर (Kanpur ) में अपहरण के बाद हत्या के मामले ने यूपी पुलिस( UP police ) की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है। उधर, गोंडा ( Gonda ) जिले में एक बीड़ी व्यवसायी के 8 वर्षीय बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने परिवारवालों को फोन किया और 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
गोंडा ( Gonda ) जिले में शुक्रवार को करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में कस्बा पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले गुटखा मसाला बीड़ी के एक बड़े विक्रेता राजेश कुमार गुप्ता के पांच वर्षीय पौत्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि एक कार से स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र गले में टांग कर कुछ लोग मोहल्ले में मास्क का वितरण करने के लिए आए और लोगों का नाम एक कागज पर लिख रहे थे। मोहल्ले में सेनिटाइजेशन कराने व सेनिटाइजर का वितरण करने का झांसा भी दिया।
बताया जाता है कि अपहरणकर्ता जब राजेश गुप्ता के घर के सामने पहुंचे तो उन्होंने सेनिटाइजर देने की बात कही और 5 वर्षीय बच्चे को साथ में लेकर यह कहते हुए गए कि गाड़ी से सेनिटाइजर निकाल कर दे देते हैं। इतना कहकर बदमाश निकले और गाड़ी के पास पहुंचते ही बच्चे को लेकर फरार हो गए।यह जानकारी परिवार वालों को तब हुई जब बच्चे के पिता हरि गुप्ता के मोबाइल पर बदमाशों ने कॉल किया। अपहरणकर्ताओं ने कहा कि चार करोड़ रुपए की व्यवस्था कर लो। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं में कोई महिला शामिल नहीं थी, मगर एक महिला ही कॉल कर फिरौती मांगी। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि वॉइस चेंजर के माध्यम से आवाज को बदलकर बात किया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?