राजधानी दिल्ली (DELHI ) के लोदी स्टेट के बंगला नंबर 61 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 122वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर ने बहस के दौरान अपनी सीनियर अफसर पर ही गोली चला दी और इसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पता चला है कि सब-इंस्पेक्टर ने जिस सीनियर को बहस के दौरान गोली मारी वह इंस्पेक्टर था। बहस किस बात पर हुई? यह पता नहीं चल पाया है। फायरिंग और सुसाइड की यह वारदात दिल्ली के वीवीआइपी इलाके में लोधी एस्टेट में शुक्रवार रात को हुई। गौरतलब है कि 61 लोदी स्टेट बंगला केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) को आवंटित है।
सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली उस वक्त मारी जब इंस्पेक्टर अपने कमरे में खाना खा रहे थे। उसके बाद सब इंस्पेक्टर ने बंगले के एंट्रेंस गेट के पास बने गार्ड रूम के पास खुद को गोली मार ली ।बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि शुक्रवार रात को अचानक ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर जोरदार कहासुनी हुई थी। इस बात से नाराज होकर सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मार दी और फिर खुद को भी अपने हथियार से ही शूट कर लिया। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस कोठी में रहने वाले लोगों से बात कर रही है? पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर किन वजहों को चलते सब-इंस्पेक्टर ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
सब इंस्पेक्टर जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और इंस्पेक्टर हरियाणा का रहने वाला है। दोनों 61 नंबर लोदी स्टेट बंगले में ही रहते थे। दिल्ली पुलिस अब इस मामले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। सीआरपीएफ (CRPF) की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीआरपीएफ की 122वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने सीआरपीएफ (CRPF) के इंस्पेक्टर दशरथ सिंह को शुक्रवार रात गोली मार दी। इसके बाद करनैल सिंह ने खुद को भी गोली मार ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?