जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा ,श्रीनगर (Srinagar ) के रनबीरगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एनकाउंटर में आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के 2 आतंकी मार गिराए। इनमें एक लश्कर का टॉप कमांडर इशफाक राशिद था। दूसरे आतंकी का नाम एजाज अहमद था। श्रीनगर के बाहरी इलाकों में आतंकियों की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इस दौरान हुई मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने श्रीनगर (Srinagar ) के रनबीरगढ़ इलाके में आतंकियों के एक दल के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया। खुफिया इनपुट्स की जानकारी के बाद शुरू हुए एक सर्च ऑपरेशन के बीच ही यहां पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की थी। जिसके बाद सेना ने इनके खिलाफ काउंटर ऑपरेशन शुरू किया। इस मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ(CRPF) जवान के घायल होने की भी सूचना है।
सुरक्षाबलों ने थोड़ी देर मे एक आंतकी को मार गिराया और कुछ देर बाद दूसरा आतंकी भी मारा गया। दोनों आतंकियों के ढेर होने के बाद उनकी पहचान शुरू की गई। आतंकियों की पहचान की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की गई।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों में से एक की पहचान इरफाक राशिद के तौर पर हुई है। इरशाद राशिद श्रीनगर(Srinagar ) के सोजिथ इलाके का रहे वाला है। वह आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) में शामिल हुआ था। उसे 2018 में आतंकी संगठन का टॉप कमांडर बना दिया गया था। वह श्रीनगर में 2018 से ऐक्टिव था और आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ कई आतंकी हिंसा के केस दर्ज हैं। उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।पुलिस ने बताया कि दूसरा मारा गया आतंकी भी राशिद की तरह ही लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba)से जुड़ा है। उसकी पहचान एजाज भट की तौर पर हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकियों में से एक था। वह पुलवामा का रहने वाला था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?