उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) राम मंदिर (Ram Temple) निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे हैं। शनिवार को अपने इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने अयोध्या के साधु-संतों से भी बात की योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में ऐसा शुभ मुहूर्त आया है। पांच अगस्त को दुनिया एक भव्य कार्यक्रम देखेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने कहा कि पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन का मुहूर्त पांच सौ साल के प्रयासों और तमाम संघर्षों के बाद आया है। यह सबसे अच्छा मुहूर्त है इसलिए अयोध्या (Ayodhya )में एक बार फिर से दीवाली मनाएं। उन्होंने संतों से कहा कि अयोध्या को त्रेतायुग की तरह सजाएं। सभी संत-महात्मा अपने-अपने स्थान पर चार अगस्त को अखंड रामायण का पाठ शुरू करें और पांच अगस्त को पूर्ण आहुति दें। मठ-मंदिरों में दीप जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Temple) के गर्भगृह में भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त को अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी की कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने संभाल ली है। सीएम योगी शनिवार दोपहर अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन कर उनकी आरती की। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र भी मौजूद रहे।
राम जन्मभूमि में भगवान राम का दर्शन करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath )ने हर चीज की विस्तृत जानकारी ली। राम मंदिर (Ram Temple) भूमि पूजन के कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रह जाए, इसके लिए वे खुद अधिकारियों के साथ यहां पर पहुंचे हैं। हनुमानगढ़ी और तरासे गए पत्थरों का जायजा लेने के बाद सीएम योगी अयोध्या के साधु-संतो व स्थानीय प्रशासन के लोगों के साथ बैठक की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?