उत्तर प्रदेश, ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले में में रविवार को तीर्थनगरी सोरों के समीपवर्ती गांव होडलपुर में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पूर्व प्रधान के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए हमला बोल दिया। गोलियों से पूर्व प्रधान परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलीगढ़ (Aligarh ) रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश बना हुआ है। तनाव के हालात को देखते हुए मौके पर पीएसी और कई थानों का पुलिसबल बुलाया गया है।
हत्याकांड में पूर्व प्रधान राजपाल उर्फ बाबा का पुत्र भूपेंद्र सिंह उर्फ रुद्र (25) पुत्र राजपाल, भाई प्रेम सिंह (55) पुत्र जौहरी सिंह और भतीजा राधाचरन (26) पुत्र प्रेम सिंह की मृत्यु हुई है। इन तीनों के कई गोलियां लगी और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि पूर्व प्रधान का एक भाई प्रमोद व एक भतीजा गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।
कासगंज ( Kasganj ) के गांव होडलपुर में अंधाधुंथ फायरिग की इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 50 से 100 राउंड फायरिंग हुई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर कासगंज ( Kasganj ) के एसपी सुशील घुले, एएसपी आदित्य वर्मा सहित अन्य अधिकारी व पुलिसबल पहुंच गया। अधिकारियों और पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोश को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में पीएसी और अन्य थानों का पुलिसबल बुलाया गया।
रंजिश की पृष्ठ भूमि में बताया गया कि राजपाल उर्फ बाबा की डा. केके राजपूत से पुरानी रंजिश है। दो दशक पहले डा. केके के परिवार में किसी की हत्या हो गई थी। जिसमें पूर्व प्रधान जेल गए थे। वहीं ताजा रंजिश का मामला पिछले वर्ष का है।
गांव में एक जुलाई को ऑनर किलिंग की घटना हो गई थी। इस मामले को लेकर पूर्व प्रधान और डा. केके राजपूत के परिवारों में रंजिश तेज हो गई। इसी रंजिश के चलते इस बड़ी वारदात को केके राजपूत के पक्ष ने अंजाम देना पूर्व प्रधान के द्वारा बताया गया है। हमलावरों की संख्या भी काफी बताई गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?