अयोध्या (Ayodhya ) में राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह के पहले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के एक मशविरे पर विवाद शुरू हो गया है। उद्धव ठाकरे की ओर से राम मंदिर का भूमि पूजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने का सुझाव देने पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि ये बयान शिवसेना (Shiv Sena)के पतन का परिचायक है। उद्धव ठाकरे ने हाल ही में कोरोना काल के बीच राम मंदिर (Ram Temple) का भूमि पूजन कराने को लेकर ये सुझाव दिया था। ठाकरे ने अयोध्या के कार्यक्रम की जगह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्माण कार्य के औपचारिक आरंभ की वकालत की थी।
विश्व हिन्दू परिषद् (VHP) कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, ‘मुझे उद्धव ठाकरे का वक्तव्य देखकर आश्चर्य हुआ है, जिसमे उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि के लिए भूमि पूजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने का सुझाव दिया। यह सुझाव केवल एक अंधे विरोध करने की भावना से आया है। आलोक कुमार ने कहा कि यह शिवसेना (Shiv Sena) का कैसा पतन है, जिसे कभी बाला साहब ठाकरे ने प्रखर हिंदुत्व की राजनीति के लिए गढ़ा था।
आलोक कुमार ने कहा कि भूमि पूजन भवन निर्माण के पहले एक आवश्यक और पवित्र रस्म है। इस रस्म में भूमि को खोदने से पहले धरती माता की जाती है। पूरी विधि के बाद धरती से भवन की नींव खोदने की इजाजत मांगी जाती है। ऐसे में ये काम दिल्ली में बैठकर डिजिटल तरीके से नहीं हो सकता।
आलोक कुमार ने कहा कि कोरोना के इस वक्त में देश सावधानियों के साथ सारे कामों को कर रहा है। वहीं अमरनाथ यात्रा के स्थगन के बावजूद वहां सारी रस्में उसी विधि से निभाई गई हैं। हमने ये कहा है कि भूमि पूजन समारोह में भी सारे निर्देशों और एहतियात का पालन किया जाएगा, लेकिन इन सब के बावजूद उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) लोगों के स्वास्थ्य के नाम पर ढोंग कर रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?