प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा, कोलकाता और मुंबई स्थित कोरोना जांच के लिए अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , पश्चिम बंगाल ( West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी और महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी( Prime Minister Narendra Modi ) ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिक कोरोना वैश्विक महामारी से बहुत बहादुरी से लड़ रहे हैं। आज जिन Hi-tech State of the Art टेस्टिंग फेसिलिटी का लॉन्च हुआ है उससे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और ताकत मिलने वाली है।पीएम मोदी( Prime Minister ) ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सही समय पर लिए गए सही फैसलों की वजह से भारत बेहतर स्थिति में है।पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हर कोई सिर्फ एक ही संकल्प के साथ जुटा है कि एक-एक भारतीय को बचाना है। इस संकल्प ने भारत को अच्छे परिणाम दिए हैं। विशेषकर पीपीई, मास्क और टेस्ट किट्स को लेकर जो भारत ने किया, वो बहुत बड़ी सफलता है।
प्रधानमंत्री( Prime Minister ) ने कहा, ‘सभी के सामुहिक प्रयासों से न सिर्फ लोगों का जीवन बच रहा है, बल्कि जो चीजें हम आयात करते थे, देश आज उनका एक्सपोर्टर बनने जा रहा है। इतने कम समय में इतना बड़ा फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हुआ है, उससे भी आप सभी परिचित हैं।’उन्होंने आगे कहा, ‘हमें मिलकर नया हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तो तैयार करना ही है, जो हमारे पास गांव-गांव में सरकारी और प्राइवेट डिस्पेंसरीज़ हैं, क्लीनिक हैं, उनको ज्यादा सक्षम भी बनाना है। ये हमें इसलिए भी करना है ताकि हमारे गांवों में कोरोना से लड़ाई कमजोर न पड़े।’ कुछ महीनों में होने वाले त्याहारों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में बहुत से त्योहार आने वाले हैं। हमारे ये उत्सव, उल्लास का कारण बनें, लोगों में संक्रमण न फैले, इसके लिए हमें हर सावधानी रखनी है। हमें ये भी देखते रहना होगा कि उत्सव के इस समय में गरीब परिवारों को परेशानी न हो।
Launching high-throughput COVID-19 testing facilities. https://t.co/vYSPLHebcD
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?