उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh ) जिले के महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांधी नगर में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त ( Grameen Bank Of Aryavart ) की नौरंगाबाद शाखा की प्रबंधक (Bank Manager ) कुमुद सिंह(30) की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर में फंदे पर लटका मिला।
शव के पास से एक डायरी बरामद हुई है। जिसमें महिला द्वारा सुसाइड नोट लिखे जाने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दरअसल अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके की गांधीनगर निवासी कुमुद सिंह नौरंगाबाद स्थित ग्रामीण आर्यावर्त बैंक( Grameen Bank Of Aryavart ) में मैनेजर पद पर तैनात थीं। सोमवार को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या( suicide ) कर ली। इनके आठ साल की बेटी प्राप्ति है। घर में दंपती व बेटी के अलावा नवीन की एक बहन मकान के ऊपरी हिस्से में रहती है।
अलीगढ़ (Aligarh ) पुलिस के अनुसार, डायरी में जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें पति पत्नी के बीच विवाद की वजहों का उल्लेख है। उसमें लिखा है कि किस तरह वह काम से थकी हुई लौटती तो पति उसे मदद के बजाय दुत्कारता था। उसकी स्वतंत्रता पर भी तमाम तरह की पाबंदियां थीं। इसी वजह से अक्सर दोनों के बीच विवाद रहता था। इन्हीं तमाम बातों का उल्लेख करते हुए उसने खुद सुसाइड करने की बात का उल्लेख किया है।लेकिन मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम में हैंगिंंग आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?