महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के एलगार परिषद मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हनी बाबू एम.टी. को गिरफ्तार कर लिया। एनआई ( NIA )के मुंबई कार्यालय में उससे 23 जुलाई से पूछताछ की जा रही है। हनी बाबू पर भीमा-कोरेगांव हिंसा की साजिश में शामिल होने का आरोप है। उसे बुधवार को मुंबई स्थित एनआईए ( NIA )कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी का दावा है कि हनी नक्सली गतिविधियों और माओवादी विचारधारा को बढ़ावा देते है। छानबीन के दौरान खुलासा हुआ है कि भीमा कोरेगांव में समुदायों के बीच नफरत फैलाने की साजिश में हेनी भी शामिल थे।
54 वर्षीय हनी बाबू उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर ( Noida )का रहनेवाला है। वह एलगार परिषद मामले (Elgar Parishad case) में गिरफ्तार बारहवां आरोपी है। उससे पहले प्रथम चरण में सुरेंद्र गडलिंग, शोमा सेन, रोना विल्सन, महेश राऊत एवं सुधीर धवले को गिरफ्तार किया गया था। दूसरे चरण में पी. वरवर राव, सुधा भारद्वाज, वर्नन गोंसाल्विस एवं अरुण फरेरा को गिरफ्तार किया गया। जबकि इसी वर्ष अप्रैल में प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े एवं गौतम नौलखा को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह मामला महाराष्ट्र के पुणे (Pune) जिले के शनिवारवाड़ा में कबीर कला मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एल्गार परिषद के दौरान लोगों को भड़काने और भड़काऊ भाषण देने के संबंध में पहले महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज किया था।आरोप है कि इस मंच से विभिन्न जाति समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयान हुए और जिसके चलते हिंसा हुई जिसके परिणाम स्वरूप जान और माल की हानि हुई इस घटना के बाद महाराष्ट्र में राज्यव्यापी आंदोलन भी हुआ था।
पुणे पुलिस का आरोप है कि एक जनवरी, 2018 को भीमा-कोरेगांव में हिंसा फैलाकर शहरी नक्सल समूह राज्य सरकार को अस्थिर करने की योजना बना रहा था। इस समूह पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या जैसी कोई साजिश भी रची जा रही थी। अप्रैल में गिरफ्तार गौतम नौलखा पर तो कश्मीरी आतंकियों से भी संबंध रखने का आरोप है। एनआईए गौतम नौलखा के जरिए नक्सली-आतंकी संबंधों की भी जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?