आगरा( AGRA) के एत्मादपुर के रसूलपुर ( Rasoolpur ) में ग्राम प्रधान( Village Head) को जिन्दा जलाकर मार डाला । बुधवार सुबह उनका शव गांव के ही एक अल्पसंख्यक की झोंपड़ी की राख में पड़ा मिला। पुत्रवधू साजिशन झोंपड़ी में जिन्दा जलाकर हत्या करने का आरोप लगा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर( Rasoolpur ) के ग्राम प्रधान 48 वर्षीय हरीकिशन मंगलवार शाम को घर से निकले थे। पुत्रवधू रूबी ने बताया कि देर रात तक वे जब घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह ग्रामीणों से उन्हें गांव के बाहर दूसरे कोने पर रसीद खां की झोंपड़ी में लगी आग में उनके जलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची तो झाेंपड़ी की राख में उनका शव जला हुआ पड़ा था। शव पूरी तरह जल गया है। अधजले कुछ कपड़ों से उनकी शिनाख्त हुई है। रूबी के मुताबिक, उनके ससुर को साजिश के तहत झोंपड़ी में जिंदा जलाकर मारा गया है। उन्होंने पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फोरेंसिक टीम कोजांच के लिए बुलाया गया है।
ग्राम प्रधान ( Village Head ) के बेटे अनूप का कहना है कि रसीद खां की झोंपड़ी में रात को कोई नही रहता था। इसमें ऐसी कोई वस्तु भी नहीं रखी थी कि अपने आप आग लग सकती हो। उनके पिता इस झोंपड़ी में कैसे पहुंचे? यह भी जांच का विषय है। अगर झोंपड़ी में आग अपने आप लगती तो बचने को वे बाहर भाग सकते थे? उन्हें यह भी आशंका है कि हत्या करके हादसा दिखाने के लिए झोंपड़ी में आग लगाई गई हो।
ग्राम प्रधान ( Village Head) के बेटे 14 वर्षीय अनूप का आरोप है कि दस दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके पिता से मारपीट की थी। इसकी तहरीर भी पुलिस केा दी थी। मगर, इसमें कार्रवाई नहीं हुई। उसको उसी व्यक्ति पर पिता की हत्या का शक है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?