पंजाब (Punjab) के तीन जिलों अमृतसर (Amritsar) ,बटाला(Batala)और तरनतारन (Tarn Taran)में कथित रूप से जहरीली शराब (Toxic Liquor ) पीने से 86 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। फिलहाल अभी तक 25 लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 100 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से 13 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।
पंजाब पुलिस,के मुताबिक,जहरीली शराब (Toxic Liquor ) से मौत के पहले पांच मामले 29 जुलाई की रात अमृतसर के तारसिक्का के तांगड़ा और मुच्छल गांव से सामने आए थे। इसके बाद लगातार मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक, जहरीली शराब पीने से सबसे ज्यादा मौत तरनतारन में हुई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 तक पहुंच गई है। बताया गया है कि जिले के सदर और शहर के इलाकों में अधिकतम मौतें हुई हैं।
पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सिंह ने मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। सरकार के मुताबिक मरने वालों में तरनतारन के 63, अमृतसर देहात के 12 और गुरुदासपुर के बाटला से 11 लोग शामिल हैं। इसके अलावा सीएम ने एक्साइज और टैक्सेसन विभाग के 7 अधिकारियों, 2 डीएसपी और 4 एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक इन अधिकारियों की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना हुई है।
इस मामले में आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर एक महिला बलविंदर कौर को गांव में जहरीली शराब (Toxic Liquor ) बेचने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। शिरोमणि अकाली दल के स्थानीय नेता बलबीर सिंह ने बताया कि गांव में सभी जानते हैं कि बलविंदर कौर अवैध शराब बेचने का कारोबार करती है, लेकिन ये आश्चर्य की बात है कि पुलिस और सरकार को इस बात की जानकारी कैसे नहीं मिली।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा