रक्षाबंधन ( Raksha bandhan) के त्योहार के मद्देनजर उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने कहा है कि 2 अगस्त यानी रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। हर हफ्ते शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन में इस रविवार को छूट दी गई है। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि रक्षाबंधन के मौके पर भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाएगा।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया पिछले तीन सालों की तरह इस बार भी रक्षाबंधन( Raksha bandhan) के दिन उत्तर प्रदेश परिवहन की रोडवेज बस सभी श्रेणी की बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। इसके तहत 2 अगस्त 2020 की रात 12 बजे से 3 अगस्त की रात 12 बजे तक सभी बसें महिलाओं के लिए फ्री रहेंगी। हालांकि, बसों में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन( Raksha bandhan) के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सघन चेकिंग के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर कोरोना संक्रमण को लेकर जारी दिशा-निर्देश का भी पूरी कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश भी दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि इस मौके पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम न किया जाए। ध्यान रहे, कोरोना पर नियंत्रण के लिए शासन ने हर शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंधी तय कर रखी है। सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार रविवार को मिठाई व राखी की दुकानें खुली रहने का निर्देश दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?