कोरोना की चपेट में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) , तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित , उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आ गये है ।इससे पहले उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना के चलते ही मौत हो गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह( Amit Shah) चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने रविवार शाम को एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उनकी तबीयत तो ठीक है लेकिन डॉक्टर्स के कहने पर गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह ने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्होंने टेस्ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया जो भी पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आएं हों, वे खुद को आइसोलेट करवा कर अपनी जांच कराएं।
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) August 2, 2020
देश में कोविड-19 आउटब्रेक की शुरुआत से ही शाह ( Amit Shah)लगातार मॉनिटरिंग में लगे थे। राजधानी दिल्ली की स्थिति को उन्होंने पर्सनली मॉनिटर किया। उन्होंने दिल्ली में कई कोविड केयर सेंटर्स और अस्पतालों का दौरा किया था। वह गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों संग बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति पर अपडेट लेते थे। लॉकडाउन के बाद देश में अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइंस तैयार करवाने मेंभी शाह की अहम भूमिका रही है।
तमिलनाडु के राज्यपाल ( Tamil Nadu Governor )बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit ) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें घर में ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन में रखने का फैसला किया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना के चलते ही मौत हो गई है।
अब कोरोना की चपेट में देश के गृहमंत्री अमित शाह , तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित , उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , प्राविधिक शिक्षा मंत्री यूपी कमल रानी वरुण की मौत


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?