फिल्म व टीवी कलाकार अनुपम श्याम ( Anupam Shyam) की मदद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे आए हैं। उन्होंने अनुपम श्याम को इलाज के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
प्रतापगढ़ के मूल निवासी अनुपम श्याम किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है।
राजधानी लखनऊ की भारतेन्दु नाट्य अकादमी के कलाकार रहे अनुपम श्याम ओझा ( Anupam Shyam) की मदद के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सरकार प्रवक्ता ने बताया कि यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।किडनी की बीमारी से जूझ रहे फिल्म और टीवी कलाकार अनुपम श्याम इन दिनों तंग हाली से जूझ रहे हैं। वह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पास इलाज कराने तक को पैसे नहीं है। उनकी मदद के लिए कई अभिनेताओं ने हाथ बढ़ाए हैं।
टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा में अनुपम श्याम ओझा( Anupam Shyam) ने ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी, इसके बाद वे सुर्खियों में आ गये थे।इसके अलावा उन्होंने बॉलिवुड की फिल्मों में भी छोटे-बड़े किरदार निभाये हैं. इस बीच अच्छी खबर भी है।ओझा के परिजनों का कहना है कि उनकी तबियत में सुधार हुआ है,उन्हें आईसीयू से निकालकर डायलिसिस के लिए प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने भारतेन्दु नाट्य अकादमी के कलाकार श्री अनुपम श्याम जी को इलाज के लिए ₹20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। यह सहायता ‘मुख्यमंत्री सहायता कोष’ से उपलब्ध कराई जाएगी।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 2, 2020


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत