अयोध्या (Ayodhya )में भव्य राम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूमि पूजन के बाद शिलान्यास किया। अब मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं राम मंदिर (Ram Temple)भूमि पूजन के बाद पूरे देश में लोग दीपोत्सव (‘Diwali’) मना रहे हैं।आज अयोध्या में हर तरफ दिवाली मनाई जा रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर की आधारशिला रखना नए युग का प्रारंभ है और यह युग ‘रामराज्य’ और ‘नए भारत के निर्माण’ का है। यह नया युग लोककल्याण के लिए तपोमयी सेवा का है। यह युग रामराज्य का है। यह युग प्रभु श्री राम के आदर्शों के अनुरूप नए भारत के निर्माण का है। 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राम मंदिर (Ram Temple) शिलान्यास कार्यक्रम के बाद शाम को लखनऊ में अपने आधिकारिक आवास पर पटाखे जलाए।
इस मौके पर अयोध्या नगरी को भी दीपों से सजाया गया। लोगों ने अपने घरों और दुकानों में दिये जलाकर अपनी खुशियां जाहिर की। इस मौके पर लोगों ने मिठाईयां भी बांटी और इस दिन को त्योहार की तरह भरपूर हर्षोल्लास के साथ मनाया।
अयोध्या (Ayodhya ) में हुए इस ऐतिहासिक अवसर को जयपुर में भी खुशियों के साथ मनाया गया। इसके लिए मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन किए गए और घर-घर में दीप जलाकर इस अवसर को यादगार बनाया गया। इस अवसर पर हाथोज धाम के स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज ने कहा कि भगवान राम के मंदिर (Ram Temple) के जल्द निर्माण के लक्ष्य से इस अनुष्ठान का आयोजन किया गया।लोगों ने अपने-अपने घर में दिये जलाकर अपनी खुशियां जाहिर की इससे पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल हो गया,लोगों ने अपने घरों और दुकानों में दिये जलाकर अपनी खुशियां जाहिर की। इस मौके पर लोगों ने मिठाईयां भी बांटी।
अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) के शिलान्यास को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में उत्साह का माहौल देखा गया और दूर देश में रहने वाले भारतवंशियों ने इस पर अपने अपने तरीके से खुशी का इजहार किया। देर शाम तक जो सूचनाएं मिली हैं उसके मुताबिक पड़ोसी देश नेपाल, श्रीलंका से लेकर जापान, अमेरिका, रूस में इसको लेकर खुशियां मनाई गई। कुछ देशों में हिंदू मंदिरों में खास तौर पर आरती का आयोजन हुआ तो कई देशों में भारतवंशियों ने विशेष प्रार्थनाएं की और जुलूस निकाले।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?