गुजरात के अहमदाबाद ( Ahmedabad) में देर रात एक कोविड-19 अस्पताल ( COVID-19 Shrey Hospital ) में आग लग गई। इसमें आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। शहर के नवरंगपुरा इलाके में स्थित अस्पताल में यह हादसा हुआ उसका नाम श्रेय अस्पताल (Shrey Hospital) है, इसे कोविड-19 के लिए समर्पित अस्पताल बनाया गया था। जानकारी के अनुसार यहां 50 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। हादसे के बाद 40 अन्य मरीजों कों दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।
मृतकों में तीन महिलाएं भी थीं। ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे और अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इनका इलाज चल रहा था। हादसे के बाद गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
आग श्रेय अस्पताल (Shrey Hospital)के आईसीयू में लगी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से देर रात तीन बजे आग लगी। श्रेय अस्पताल (Shrey Hospital) प्रशासन पर दमकल कर्मियों को देर से बुलाने का आरोप है। मरीजों को निकालने में देरी हुई, क्योंकि वे कोरोना संक्रमित थे।
मरने वालों में अरविंद भावसार, नवीनलाल शाह, लीलावती शाह, आयशाबेन तिरमीश, मनुभाई रामी, ज्योति सिंधी, नरेंद्र शाह और आरिफ मंसूर शामिल है. जान गंवाने वाले इन आठ लोगों का श्रेय अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल, बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. साथ ही जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंच गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने आग लगने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और स्थानीय मेयर से बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘अहमदाबाद के अस्पताल में लगी आग की घटना से दुख हुआ। परिजनों के प्रति संवेदनाएं। हादसे में घायल हुए लोग जल्द ठीक हों। मैंने स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और मेयर से बातचीत की है। प्रशासन प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है।’


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत