पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा( Manoj Sinha )को जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ( GC Murmu ) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। लगभग नौ महीने तक प्रदेश की कमान संभालने वाले मुर्मू भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) होंगे। मुर्मू ने अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर त्यागपत्र दिया है।
बुधवार देर शाम अचानक उपराज्यपाल के इस्तीफे की चर्चा शुरू हुई। पूरे दिन उन्होंने सरकारी कामकाज किया। प्रशासनिक परिषद की बैठक की अध्यक्षता की और शाम को उनके इस्तीफे की बात सामने आई।
सूत्रों का कहना है कि मुर्मू को केंद्र में भेजे जाने की कवायद पिछले कई महीने से चल रही थी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें हटाए जाने की बात वायरल हुई थी लेकिन तब केंद्र ने उनका बचाव किया था। 1985 बैच के आईएएस अफसर रहे मुर्मू गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे थे।
नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल तथा संचार राज्यमंत्री रहे मनोज सिन्हा( Manoj Sinha ) को अब एक बार फिर बड़ा ओहदा दिया गया है। गाजीपुर से लोकसभा सांसद रहे मनोज सिन्हा के 2019 में चुनाव हारने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उनको राज्यसभा में भेजेगी, लेकिन अब उनको जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया है।
मनोज सिन्हा ( Manoj Sinha ) उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजीपुर( Ghazipur ) के निवासी हैं। इसी जिले को उन्होंने अपनी कर्मभूमि भी बनाया और उनकी गिनती पूर्वी भारत के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चेहरों में होती हैं। मनोज सिन्हा के बारे में ऐसी चर्चाएं होती हैं कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे विश्वासपात्र नेताओं में से एक हैं। इसी कारण उनको अब एक और बड़ी जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल के रूप में मिली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?