उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh)के संभल,(Sambhal ) जिले के चन्दौसी (Chandausi ) में खाद व्यापारी की हत्या और लूट में वांछित आरोपी ने शनिवार को सुबह ससुराल में पहुंचकर पहले पत्नी को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एक आरोपित ने पहले ही जहर खा लिया था। उसका उपचार मेरठ में चल रहा है।
संभल, (Sambhal ) जिले के चन्दौसी (Chandausi ) के मुहल्ला गणेश कालोनी निवासी रामौतार शर्मा 30 जुलाई की शाम बेटे विशाल के साथ बिचेटा चौराहा स्थित खाद की दुकान से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जारई गांव के पास पहुंचे तो बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था और लूट के बाद रामौतार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद महेंद्र सिंह निवासी तर्क परौली थाना फैजगंज बेहटा, संतोष मौर्य निवासी खेड़ा दास थाना फैजगंज बेहटा जनपद बंदायू को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि जितेंद्र यादव, निवासी बेरनी थाना कुढ़फतेहगढ़, भूप सिंह, नीरज यादव निवासी बझेडा थाना फैजगंज बेहटा बंदायू फरार चल रहे थे। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। इसी दौरान तीन अगस्त को आरोपित जितेंद्र ने जहर खा लिया था। इसका उपचार मेरठ ( Meerut ) में चल रहा है।
चन्दौसी (Chandausi ) खाद व्यापारी की हत्या और लूट में वांछित चौथा आरोपी भूप सिंह शनिवार को सुबह पांच बजे निवासी बझेड़ा थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बाबेपुर स्थित अपनी ससुराल में पहुंचा। छत पर सो रही पत्नी गीता को उठाया और खाना देने की बात कही। इसी बीच पत्नी ने कुछ देर बाद खाने देने को कहा तो तमंचा निकालकर गोली मार दी। गोली सीने में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में खुद को भी गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रकम सिंह ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?