Wednesday, June 24, 2026

City Beats, News, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सांप के डंसने से तीन सगे भाइयों की मौत,जमीन पर मां-बाप के साथ सो रहे थे तीनों

 ( Uttar Pradesh)  के सीतापुर (Sitapur )  जिले में सदरपुर थाना क्षेत्र में अपने घर के कमरे में जमीन पर सो रहे तीन सगे भाइयों को सांप ने डस (Snake Bite) लिया। हालात बिगड़ने पर तीनों को पहले सीएचसी बिसवां, फिर महमूदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तीनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

सीतापुर (Sitapur ) जिले मेंसदरपुर इलाके के पिपरी मजरा पिपरा कलां गांव निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गुरुवार की रात घर के कमरे में सोया हुआ था। पति-पत्नी ने अपने तीनों बेटों बारह वर्षीय शालू, दस वर्षीय पवन व सात वर्षीय अंश को बीच में सुलाया था। आधी रात को बड़े बेटे शालू ने जाग कर मां-बाप को बताया कि उसे किसी ने काट लिया है। जब इन लोगों ने अपने दो अन्य बच्चों पवन व अंश को देखा तो पवन ने भी किसी के काटने की बात कही। अंश बेहोश था। इसी बीच कमरे में सांप दिखाई दिया।
सांप काटने (Snake Bite)की बात जानने के बाद परिवार के लोग फौरन तीनों बच्चों को लेकर बिसवां सीएचसी गये। जहां चिकित्सकों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शालू व पवन को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोग शालू व पवन को जिला अस्पताल के बजाय महमूदाबाद किसी चिकित्सक के यहां ले गये। जहां उन दोनों की भी मौत हो गई।
खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।सीतापुर (Sitapur ) डीएम अखिलेश तिवारी ने एसडीएम बिसवां सुरेश कुमार को जांच के लिए गांव भेजा। एसडीएम, लेखपाल व पुलिस ने जांच पड़ताल की। एक साथ तीन सगे भाइयों की मौत से गांव में कोहराम मचा है। सुनील कुमार व पत्नी रिंकी देवी के केवल तीन बच्चे ही थे। तीनों की सर्पदंश(Snake Bite) से असमय हुई मौत के बाद से उसकी पूरी जिंदगी ही तबाह हो गई।  मेहनत-मजदूरी करके सुनील अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels