आगरा( AGRA) के हरीपर्वत क्षेत्र में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित अस्थायी जेल से सोमवार सुबह कोरोना पॉजिटिव चोरी का आरोपी फरार ( Corona Positive Thief ) हो गया। वो 24 जुलाई को जेल में दाखिल किया गया था। घटना का पता चलने पर पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश कर रही है। वो दीवार फांदकर बाहर निकल गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, खंदौली के नंदलाल पुर निवासी युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। चार अगस्त को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे अस्थायी जेल में भेज दिया। चार अगस्त को ही उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इस पर उसे ( Corona Positive Thief ) अस्थायी जेल में बने अलग कमरे में रखा गया था।
सोमवार सुबह वो शौच के बहाने कमरे से बाहर निकला। सुरक्षाकर्मियों से बचकर वो दीवार फांदकर बाहर भाग गया। शौच से वापस नहीं आने पर सुरक्षाकर्मियों ने तलाश की। बाद में गिनती की गई तो वो नहीं था। इस पर थाना हरीपर्वत पुलिस( Hariparwat Police Station )को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
इस मामले में डिप्टी जेलर केपी सिंह ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के गांव में जाकर रिश्तेदारियों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सके। पुलिस आरोपी चोर( Corona Positive Thief ) की फोटो से तलाश करने में लगी है। वह किसी और को संक्रमित न कर दे, इसलिए घरवालों को भी उसके संक्रमित होने के बारे में बताया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?