उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। बदमाशों ने बागपत ( Baghpat ) में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर ( Sanjay Khokhar ) की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।
संजय खोखर( Sanjay Khokhar ) मंगलवार सुबह तिलवाड़ा मार्ग पर अकेले घुमने निकले थे तभी हमलावरों ने इस घटना का अंजाम दिया। बताया जाता है कि हमलावरों ने पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर को चार गोलियां मारी हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों और भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है। छपरौली क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। बता दें छपरौली क्षेत्र में पिछले दो महीने में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है।इससे पहले परमवीर तुगाना, रालोद के वरिष्ठ नेता देशपाल खोकर की भी कुछ दिन पहले हत्या हुई थी।
बागपत ( Baghpat ) जिले के छपरौली थाना इलाके के तिलवाड़ा मार्ग पर दिन निकलते ही भाजपा ( BJP ) के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय खोखर घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छपरौली निवासी संजय खोखर ( Sanjay Khokhar )आरएसएस के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे।ककोर कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में वह शिक्षक थे।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध पर गुस्सा जाहिर किया।
गौरतलब है कि संजय खोखर ( Sanjay Khokhar )साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ( BJP ) के जिला अध्यक्ष थे।तीन साल तक बागपत में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे और इनके ही कार्यकाल में पार्टी ने बड़ौत व बागपत( Baghpat ) विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?