जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के जिला बारामूला ( Baramulla )के क्रेरी इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF ) और पुलिस नाका पार्टी पर हमला कर फरार हुए आतंकवादियों को घेरने के बाद सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) का टॉप कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर सहित दो आतंकियों को मार गिराया है। नाका पार्टी में हमला करने वाले आतंकवादियों की संख्या तीन के करीब बताई जा रही थी। सुरक्षाकर्मी तीसरे आतंकवादी की तलाश कर रहे हैं।सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके की घेराबंदी कर रखी है जबकि तीसरे आतंकी की तलाश की जा रही है। आतंकवादियों द्वारा आज सुबह सीआरपीएफ (CRPF ) और पुलिस के संयुक्त नाके पर घात लगाकार किए गए इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ (Special Police Officer) जबकि सीआरपीएफ़ (CRPF ) के 2 जवान भी शहीद हो गए।
आईजी विजय कुमार ने दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इन आतंकवादियों ने आज सुबह बारामूला( Baramulla ) के क्रेरी इलाके में सीआरपीएफ (CRPF )की 119 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के संयुक्त नाके पर हमला किया था। ये आतंकी नाके से कुछ ही दून स्थित एक बाग में छिपे हुए थे। नाके पर गोलीबारी करते हुए ये आतंकी मौके से फरार हो गए। इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए जिनमें एक जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ मुजफ्फर अहमद और दो सीआरपीएफ जवान लोकेश शर्मा और खुर्शीद खान शामिल थे। तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां एसपीओ को शहीद घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद घायल सीआरपीएफ जवानों ने भी इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।
उधर घटना स्थल पर पहुंची सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर की टीमों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख आतंकवादियों ने एक बार फिर उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। परंतु इस बार सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सतर्क थे। उन्होंने तुरंत पोजीशन संभालते हुए आतंकवादियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। इसके बाद मुठभेड़ स्थल पर सन्नाटा छा गया। सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकी हमले के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों से यह पता चला था कि हमला करने वालों में तीन आतंकी मौजूद थे। मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को तो मार गिराया गया परंतु तीसरा आतंकी अभी भी क्षेत्र में कहीं छिपा हुआ है।
सुरक्षाबलों ने तीसरे आतंकी की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी रखा हुआ है। आपको जानकारी हो कि बीते चार दिनों में कश्मीर में यह सुरक्षाबलों पर दूसरा हमला है। इससे पूर्व शुक्रवार को श्रीनगर (Srinagar ) के नाैगाम इलाके में आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत