उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में बीते दिनों ब्राह्मणों (Brahmins ) के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर अभी तक प्रदेश की योगी सरकार पर विपक्षी पार्टियों द्वारा ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगता था ,अब भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के भीतर ही आवाज बुलंद होने लगी है। यूपी विधानसभा के सत्र से पहले प्रदेश के विधायक ( BJP MLA ) देवमणि द्विवेदी (Devmani Dwiwedi ) ने ब्राह्मणों के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार से सवाल किया है। सुल्तानपुर में लंभुआ विधान सभा सीट से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने इसे लेकर विधानसभा सचिवालय को नोटिस दिया है और आगामी सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सदन में इसपर जवाब देने की मांग की है।
विधानसभा सचिवालय को भेजे गए अल्पकालिक सवाल की सूची में देवमणि द्विवेदी ने सरकार के गृह विभाग से सवाल पूछा है। गृह विभाग का प्रभार फिलहाल सीएम योगी के ही पास है। अल्पसूचित प्रश्न की सूची में विधायक ( BJP MLA ) ने पूछा है कि प्रदेश में बीते तीन सालों में कितने ब्राह्मणों की हत्या हुई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी पूछा है कि 3 साल की अवधि में कितने अपराधी गिरफ्तार हुए हैं और कितने अपराधियों को पुलिस सजा दिलाने में सफल हुई है।
देवमणि द्विवेदी (Devmani Dwiwedi )ने प्रमुख सचिव विधानसभा के सामने नोटिस में यह भी पूछा है कि प्रदेश में ब्राह्मणों(Brahmins ) की सुरक्षा के लिए पुलिस की नीति क्या है। इसके अलावा सरकार के पास कितने ब्राह्मण लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया और कितने ब्राह्मणों को शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया है, इसके आंकड़े भी मांगे गए हैं।
बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार ब्राह्मणों (Brahmins ) के खिलाफ हो रहे अपराधों के मुद्दे पर राजनीति जारी है। ब्राह्मणों के मन में कथित नाराजगी के नाम पर विपक्ष लगातार योगी सरकार को घेर रहा है। वहीं बीजेपी के विधायक( BJP MLA ) की ओर से इस संबंध में सवाल पूछने के बाद सरकार और घिरती दिख रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?