उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) में यात्रियों से भरी बस हाईजैक करने वाले ( Bus ‘Hijacker’ ) बदमाश प्रदीप गुप्ता को आगरा पुलिस ( agra police )ने आज गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है ।गोली पैर में लगी है।
आगरा के दक्षिणी बाईपास से मंगलवार की रात 34 सवारियों से भरी बस को हाईजेक करने वाला ( Bus ‘Hijacker’ ) प्रदीप गुप्ता गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। फतेहाबाद क्षेत्र में एसओजी, क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में स्वॉट टीम का एक सिपाही सुदर्शन भी जख्मी हुआ है।
इटावा( Etawah ) पुलिस की कार्रवाई के दौरान बस हाईजैक करने वाले ( Bus ‘Hijacker’ ) बदमाश प्रदीप के जैतपुर, आगरा और इटावा स्थित मकानों पर छापा मारकर पुलिस ने 28.5 लाख रुपये, दो किलो सोना और 10 किलो चांदी बरामद की थी।
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास पर मंगलवार रात 34 यात्रियों से भरी बस के अपहरण के मुख्य आरोपी ( Bus ‘Hijacker’ ) जैतपुर निवासी प्रदीप गुप्ता से पुलिस की गुरुवार सुबह मुठभेड़ हो गई। दाहिने पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका एक साथी चित्राहाट थाना क्षेत्र के कचौरा निवासी यतेंद्र यादव मौके से फरार हो गया।
मंगलवार रात को बदमाशों ने यात्रियों से भरी बस का अपहरण किया था। बुधवार को सुबह छह बजे चालक और परिचालक ने मलपुरा थाने में घटना की सूचना दी। इस मामले में आगरा से लखनऊ तक सनसनी फैल गई थी। खाली बस इटावा में मिली थी। सवारियों को दूसरी बस में बैठा दिया था। वे छतरपुर (मध्य प्रदेश) पहुंच गई थी। परिचालक रामविशाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती और अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस की जांच में घटना में मूलत: जैतपुर निवासी प्रदीप गुप्ता का नाम सामने आया। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के बाद पुलिस फीरोजाबाद, आगरा और इटावा में उसकी तलाश में दबिश दी थी। शाम को उसकी एक गाड़ी कचौरा घाट, चित्राहट में मिली थी। प्रदीप इटावा में वर्ष 2018 में समानांतर आरटीओ कार्यालय चलाने के आरोप में जेल गया था।प्रदीप गुप्ता की करतूतों का आलम ये था कि वह खुद ही एआरटीओ के हस्ताक्षर से कोई भी दस्तावेज तैयार कर देता था। दलाली से कमाई रकम से उसने दूसरों के नाम से करीब 150 बसें और टैंकर खरीदे हैं। इनमें से कुछ बसें जैतपुर में चलती हैं तो कुछ स्कूलों से अनुबंधित हैं। टैंकर मथुरा रिफाइनरी में चलते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?