बॉम्बे हाई कोर्ट ने करोड़ों रुपये के यस बैंक (Yes Bank ) धोखाधड़ी मामले में आरोपी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( DFHL)के प्रवर्तकों कपिल वधावन ( Kapil Wadhawan) और धीरज वधावन ( Dheeraj Wadhawan) को गुरुवार को जमानत दे दी।
जस्टिस भारती डांगरे ने वधावन बंधुओं ( Wadhawan Brothers) को इस आधार पर जमानत दी कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके खिलाफ 60 दिन की अवधि में आरोप पत्र दाखिल नहीं कर पाया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक-एक लाख का मुचलका भरने और अपना पासपोर्ट जमा कराने के निर्देश दिए।
जमानत मिलने के बावजूद दोनों भाई फिलहाल जेल में ही रहेंगे क्योंकि केन्द्रीय जांच ब्यूरो ( CBI ) ने भी इसी मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।आरोपियों ने 60 दिन के नियत वक्त तक ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल नहीं किए जाने का दावा करते हुए जमानत की मांग की थी।
गौरतलब है कि दोनों भाई मनी लॉड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के द्वारा इस साल 14 मई को गिरफ्तार हुए थे, सीबीआई द्वारा 7 मार्च को वधावन बंधुओं ( Wadhawan Brothers) के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।इसमें यह आरोप लगाया गया था कि यस बैंक (Yes Bank ) के प्रमोटर राणा कपूर और वधावन बंधुओं ने एक-दूसरे को लाभ पहुंचाया है। यस बैंक(Yes Bank ) के द्वारा ‘अनियमित तरीके से’ वधावन बंधुओं को लोन दिया गया।
इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने वधावन बंधुओं, राणा कपूर, कपूर की पत्नी बिंदू कपूर, उनकी बेटियों रोशनी और रेखा तथा उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म डीके जैन ऐंड एसोसिएट्स के खिलाफ 15 जुलाई को मामला दर्ज किया था।
इसी जुलाई महीने में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक के पूर्व प्रमुख राणा कपूर और DHFL के प्रमोटर्स कपिल वधावन और धीरज वधावन की 2400 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की है।इसमें राणा कपूर की 1000 करोड़ रुपये और वधावन बंधुओं की 1400 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी शामिल है।वधावन बंधुओं की अटैच प्रॉपर्टी में 12 अपार्टमेंट, पुणे में जमीन, लंदन, आस्ट्रेलिया और न्यूयॉर्क में प्रॉपर्टी शामिल है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?