बलिया में लोगों को लाठियों से पीटता एसडीएम,( Ballia SDM ) और पिटते हुये लोंगों के शरीर से बहता हुआ खून यह बताने को काफी कि उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में जनता के साथ कितनी बर्बरता दिखाई जा रही है अधिकारी राजा बन कर काम कर रहे है उन्हें किसी का डर नहीं है । बलिया ( Ballia ) में गुरुवार को पुलिस के साथ सड़क पर उतरे एसडीएम ( Ballia SDM )अशोक चौधरी का कहर कारोबारियों के साथ ही आम लोगों पर टूट पड़ा। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नाम पर तहसील में आए लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा गया। तहसील के बाहर स्थित दुकानों पर मौजूद कारोबारियों को भी दुकानों से निकाल निकाल कर पीटा। इस दौरान एसडीएम तो लाठियो से पीटते ही रहे उनके साथ मौजूद पुलिस वालों ने भी लाठियां बरसाईं। कई दुकानदारों को इससे चोट आई। एक का तो हाथ ही फट गया।
इसका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बिल्थरारोड तहसील के पास गुरुवार को एसडीएम ने सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग नहीं करने वालों के खिलाफ अचानक अभियान शुरु कर दिया। उन्होंने तहसील में मौजूद लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरु कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस व होमगार्ड के जवानों के साथ तहसील परिसर में लोगों की पिटाई करने के बाद वह बाजार की ओर चल पड़े।
सड़क से गुजरते समय बाइक सवार लोगों पर लाठी बरसाई। इसके बाद वह चौकिया मोड़ पर पहुंचे जहां अपनी किराने की दुकान पर मौजूद रजत चौरसिया को दुकान से बाहर खींचकर पिटाई करने लगे। एसडीएम की पिटाई से उसका एक हाथ फट गया और खून बहने लगा। भाई को बचाने व एसडीएम( Ballia SDM ) के सामने अपना पक्ष रखने पहुंचे आशुतोष चौरसिया को भी उपजिलाधिकारी ने लाठियों से पीटा और जवानों के साथ उभांव थाना भेज दिया।
एक दुकानदार ने मास्क लगा रखा था, जबकि दूसरे ने अपने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। यही नहीं, वायरल वीडियो में एक युवक मास्क लगाए खड़ा है। उसे भी एसडीएम ( Ballia SDM )दौड़ाकर लाठियों से पीटते दिख रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?