तेलंगाना ( Telangana ) के नागरकुर्नूल (Nagarkurnool ) जिले में तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन में 20 अगस्त की रात को आग लग गई। श्रीसैलम हाइड्रो पावर प्लांट में ( Srisailam hydroelectric plant ) में आग लगने से इसके अंदर फंसे सभी नौ लोगों की मौत हो गई है। बचाव दल को इन कर्मचारियों के शव मिल गए हैं। हालांकि, बचाव दल ने 10 लोगों को बचा लिया। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गुरुवार रात को पावर स्टेशन की इकाई 4 में विस्फोट के बाद आग लग गई थी।
बचाव दल द्वारा बचाए गए दस लोगों में से छह का श्रीसैलम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। घटना के समय स्टेशन में 17 लोग मौजूद थे। आग से आसपास घना धुआं छा गया। यह बांध कृष्णा नदी पर स्थित है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को विभाजित करता है।जमीन के अंदर बने श्रीसैलम हाइड्रो पावर प्लांट
श्रीसैलम हाइड्रो पावर प्लांट ( Srisailam hydroelectric plant ) ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बिजली बंद होने की वजह से उन्हें सफलता नहीं मिली। घने धुएं की वजह से स्टेशन पर बचाव कार्य में मुश्किल आ रही हैं। पावर फेलियर दूसरी बाधा है। राज्य सरकार ने एनडीआरएफ की मदद मांगी।
तेलंगाना के मंत्री जी जगदीश्वर रेड्डी ने कहा,श्रीसैलम हाइड्रो पावर प्लांट ( Srisailam hydroelectric plant ) ‘रात को साढ़े दस बजे यूनिट एक में आग लग गई। दस लोग बाहर आने में सक्षम रहे। प्लांट की पावर सप्लाई बंद कर दी गई थी। हम सिंगारनी कोयला खदान की मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनके पास ऐसी स्थिति में विशेषज्ञता हो सकती है। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना पहली प्राथामिकता है।’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलंगाना सीमा पर श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र ( Srisailam hydroelectric plant ) में आग लगने के हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग लगने के हादसे में लोगों के मारे जाने से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मृतकों के बारे में जानकर दुखी हूं। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा, ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?