उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले के अवागढ़( Awagarh ) थाने से शुक्रवार की सुबह एक किशोरी पुलिस हिरासत से गायब हो गई। आरोपी के चंगुल से मुक्त करा कर थाने लायी गयी किशोरी को आरोपी फिर उठा ले गये।किशोरी के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आक्रोशित हो गए। ग्रामीण और परिजन थाने पहुंच गए। घेराव कर हंगामा करने लगे। जानकारी मिलने पर भाजपा नेता भी आ गए। जानकारी मिलते ही गांव वाले भड़क गए और थाने पर बवाल कर दिया। थानेदार को दौड़ा लिया। उसने कमरे में बंद होकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिसबल ने पहुंचकर हालात संभाले। सर्किल का फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है।
सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने किशोरी की जल्द बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एसएसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर अवागढ़( Awagarh ) थाना प्रभारी केके बालियान और महिला सिपाही अनुराधा को निलंबित कर दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी बीते 14 अगस्त को प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। पुलिस ने बीते सोमवार को किशोरी को पकड़ लिया और बुधवार को चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। गुरुवार को किशोरी के 161 के बयान दर्ज कराए गए। शुक्रवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराने के लिए रात में उसे थाने में रोका गया था। सुबह किशोरी थाने से भाग गई।
किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को लवकुश निवासी राजपुर थाना सकरौली 14 अगस्त को फुसलाकर ले गया था। इस मामले की रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने पुत्री को तो बरामद कर लिया लेकिन आरोपी अभी फरार है।
आरोप है कि गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के चाचा को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार की सुबह लेनदेन करके उसे छोड़ दिया गया। इस मामले में भी किशोरी के पिता की ओर से एएसपी ओपी सिंह को तहरीर दी गई है। इसमें प्रभारी निरीक्षक को दोषी बनाते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
थाने में पूर्व विधायक कुबेर सिंह अंगरिया, भाजपा नेता धर्मेंद्रपाल उर्फ राजू, नवीन दीक्षित, रवेंद्र वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय आदि अन्य भाजपाई दो घंटे तक बैठे रहे। वे थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई और किशोरी की बरामदगी की मांग कर रहे थे। बाद में अफसरों के आश्वासन पर मामला शांत हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुनील कुमार सिंह ने कहा कि थाना अवागढ़ ( Awagarh )पुलिस की हिरासत से किशोरी के भाग जाने और थाना के घेराव के बाद थाना प्रभारी केके बालियान और महिला सिपाही अनुराधा को निलंबित कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?