पंजाब (Punjab) में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल( BSF )को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली। बीएसएफ ने शुक्रवार देर रात पंजाब में भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे पांच पाकिस्तानी घुसपैठियों (Pakistani intruders ) को ढेर कर दिया है। तलाशी में इनके पास से नशीले पदार्थ और हथियार बरामद हुए हैं। ये सभी सीमावर्ती क्षेत्र खालड़ा के पास भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारतीय निगरान चौंकी (बीओपी) ढल से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। सीमा सुरक्षा बल द्वारा इन्हें चेतावनी दी गई लेकिन ये लोग नहीं रुके। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इन्हें रोकने की कोशिश की जिसमें ये पांच पाकिस्तानी घुसपैठिये (Pakistani intruders ) ढेर हो गए।
मिली जानकारी के अुनसार जवानों ने पंजाब के तरनतारन ( Tarn Taran ) जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी। घुसपैठिये (Pakistani intruders )रात को भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान बीओपी में तैनात बीएसएफ ( BSF )की 103वीं बटालिन के जवानों ने जब इन घुसपैठियों की पैरों की आवाज सुनी तो उन्हें वहीं रुकने के लिए कहा, लेकिन वह सीमा पार करने के लिए भागने लगे। इसके बाद जवानों ने गोलियां चलाई फिर पूरे इलाके को सील करके तलाशी अभियान शुरू किया।तलाशी के दौरान कंटीली तार के नजदीक तीन शव पड़े मिले। दो घुसपैठियों के शव थोड़ी दूरी पर मिले। ये एक दूसरे पर गिरे हुए थे। मारे गए एक घुसपैठिए के पास से एक एके 47 रायफल और दो पिस्तौल बरामद की गईं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, घुसपैठिये पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय तस्करों के कुरियर बताए जा रहे हैं। इनसे बरामद हुए बैग से नशीले पदार्थ व कुछ हथियार मिले हैं। खबर मिलते ही बीएसएफ ( BSF )के उच्च अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। बीओपी ढल से पाकिस्तानी सीमा बहुत नजदीक है। जानकारी मिली है की बीएसएफ इस मामले पर पाकिस्तानी रेंजर के साथ एक फ्लाइंग मीटिंग करने पर विचार कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?