17 मार्च से बंद पड़े विश्वदाय स्मारक ( world heritage monument) फ़तेहपुर सीकरी ( FATEHPUR SIKRI )के शाही तालाब में शनिवार की सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त राजेश पुत्र कत्तो वाल्मीकि के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा गया है।
फ़तेहपुर सीकरी ( FATEHPUR SIKRI )ऐतिहासिक स्मारक में दीवाने खास के पीछे शाही तालाब है। शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों ने युवक का शव पड़ा देखा। इसकी खबर मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। शव की शिनाख्त नगर पालिका के संविदाकर्मी राजेश के रूप में हुई।
35 वर्षीय राजेश नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी में संविदा पर कार्यरत था। शुक्रवार शाम को हाजिरी लगाने की कहकर घर से गया। रात को वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच में उन्हें राजेश का शव मिलने की खबर मिली। राजेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आगरा( AGRA) भेजा। पुलिस का कहना है कि राजेश की मौत कैसे हुई है खुदकशी या हत्या, दोनों के ही कयास लगा रहे हैं , इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। परिजन सदमे में हैं कि आखिर राजेश की मौत कैसे हुई है। वो कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।
बता दें कि ऐतिहासिक स्मारक फतेहपुर सीकरी ( FATEHPUR SIKRI ) स्मारक कोरोना संक्रमण के कारण 17 मार्च से बंद है। युवक वहां क्यों गया, पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश कर रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत