जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के जिला बारामूला ( Baramulla ) के क्रेरी के सलोसा इलाके में एक बार फिर सुरक्षबालों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist ) को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के टॉप कमांडर अनीश उर्फ छोटा सुल्तान के रूप में हुई है। अनीश पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist ) था जोकि 2018 से सोपोर जंगीर और बांदीपोरा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
इस ऑपरेशन को बारामूला ( Baramulla )पुलिस, सेना की 52-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दिया है। बता दें कि सुरक्षाबलों को बारामूला में क्रीरी इलाके के सलोसा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान खुद को घिरा देखकर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों को एक पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist ) को मार गिराने में सफलता मिली है।करीब एक साल पहले भी आतंकवादियों ने सुल्तान और उसके दो साथियों को बारामूला ( Baramulla )के बांडी पायन कंडी इलाके में घेरा था। काफी देर तक चली इस मुठभेड़ में सुल्तान के दोनों साथी तो मारे गए परंतु वह वहां से मौका पाकर फरार हो गया। आज सलूसा इलाके में वह सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गया। कमांडर के मारे जाने के बाद अन्य छिपे आतंकवादियों ने करीब एक घंटे तक तो सुरक्षाबलों पर जमकर गोलीबारी की परंतु उसके बाद गोलियों की आवाज शांत हो गई।
चक-ए-सलूसा गांव करीरी से कुछ ही दूरी पर है। करीरी वही इलाका है जहां दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के टॉप कमांडर नसरूद्दीन लोन और एक पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist ) समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत