सोमवार की शाम महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के रायगढ़ ( Raigad )के महाड इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिर (Building Collapse) गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। 12 लोगों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। मिली ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है जानकारी के अनुसार अभी तक 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह इमारत करीब 10 साल पुरानी थी और इसमें 50 परिवार रहते थे। घटनास्थल पर एनडीआरएफ और दमकल की टीमें मौजूद हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ( एनडीआरएफ) ने बताया कि आज शाम 6.50 बजे के करीब रायगढ़ जिले में महाड तहसील के काजलपुरा इलाके में एक जी+4 इमारत ढह गई। एनडीआरएफ ने बताया कि इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
रायगढ़ ( Raigad )महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai ) से करीब 170 किलोमीटर दूर है। घटना में किसी की जान जाने की जानकारी नहीं है।वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। शाह ने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र के रायगढ़ ( Raigad )में इमारत का गिरना (Building Collapse) बहुत दुखद है। सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) के महानिदेशक से बात की है। टीम रास्ते में हैं और जल्द से जल्द बचाव कार्य में अपना सहयोग देंगी। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’
महाराष्ट्र की मंत्री अदिति एस तटकरे ने बताया कि इमारत पांच मंजिला थी जिसकी तीन मंजिलें ढह गईं।स्थानीय प्रशासन इस बात की जानकारी जुटा रहा है कि जब इमारत गिरी (Building Collapse) तो उसमें कितने लोग मौजूद थे। टटकरे ने कहा, ‘मेरी जानकारी के अनुसार इमारत में 47 फ्लैट थे जिनमें करीब 150 लोग रह रहे थे। इमारत गिरने के समय कितने लोग अंदर थे, इसकी पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?