उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) ) के बलिया ( Ballia) जिले में बदमाशों ने एक समाचार चैनल के पत्रकार (Journalist) की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार रतन सिंह (Journalist Ratan Singh ) (42) पुत्र विनोद सिंह को सोमवार की रात करीब पौने नौ बजे बदमाशों ने गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।दो साल पहले पत्रकार के भाई की भी हत्या हो चुकी है।
विदित रहे कि गाजियाबाद (Ghaziabad ) जुलाई में एक पत्रकार विक्रम जोशी ( Journalist Vikram Joshi) की बेटियों के सामने गोली मार दी गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। एक बाद एक पत्रकार अपराधियों के निशाने पर आ रहे है ।
घटना सोमवार देर शाम की है जब पत्रकार ( Journalist ) किसी काम से कहीं जा रहे थे। बदमाशों के दौड़ाने पर रतन सिंह ग्राम प्रधान के घर में घुसे लेकिन हथियारबंद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पत्रकार की हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे जनपद में में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
इसमें एसपी समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। इस बीच अन्य आलाधिकारी व मीडिया से जुड़े लोग भी पहुंच गए। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस इस घटना में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह(Journalist Ratan Singh ) का गांव में पुराना मकान है, जहां पाटीदारों से विवाद चलता है।
रतन सिंह की नया मकान रसड़ा फेफना मार्ग पर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम रतन सिंह अपने पुराने मकान पर गए हुए थे, जहां बदमाशों ने दौड़ा लिया, वहां से वह भागते भागते फेफना प्रधान सिमा सिंह के घर में घुसे लेकिन बदमाशों ने घर में घुसकर सिर में गोली मार दी।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्रकार रतन की शादी (Journalist Ratan Singh )करीब आठ वर्ष पूर्व सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुर में हुई थी। मृतक के दो पुत्र हैं। इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?