गाजियाबाद (Ghaziabad ) में एक साल से सामूहिक दुष्कर्म (Gange Rape ) पीड़िता (victim ) की पुलिस ने नहीं सुनी तो आज उसने कलेक्ट्रेट पर खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़िता का कहना है कि पिछले साल पुलिस ने 3 आरोपियों में से एक को जेल भेजा था। वह भी जमानत पर छूट गया है।
अब तीनों आरोपी उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उसके विकलांग भाई और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि थाने से लेकर एसएसपी तक शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसके पास आत्महदाह के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। पीड़िता को कविनगर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
मसूरी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का कहना है कि 3 लोगों द्वारा 27 अगस्त 2019 को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। सामूहिक दुष्कर्म (Gange Rape ) के बाद आरोपियों ने उसे दिल्ली के रूप नगर थाना क्षेत्र में सड़क पर बेहोशी की हालत में मरने के लिए छोड़ दिया था।
सामूहिक दुष्कर्म (Gange Rape ) में मसूरी पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि बाकी दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। शफीक भी जमानत पर रिहा हो चुका है। पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपी उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
ऐसा न करने पर वह उसके विकलांग भाई की हत्या और परिवार को झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में उसने एसएसपी से भी शिकायत की थी। आरोपियों की धमकी के चलते वह और उसका भाई अलग-अलग स्थानों पर छुपकर अपनी जान बचा रहे हैं।
पीड़िता का कहना कि उसके मां-बाप भी नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के चक्कर काट-काट कर थक गई है। पुलिस की लापरवाही से नाराज होकर उसने कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह की कोशिश की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?