मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के टीकमगढ़ ( Tikamgarh) में एक ही परिवार के पांच लोग फंदे से लटके मिले। मृतकों में एक 4 चार साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस इस घटना के पीछे की वजह तलाशने में लगी है
रविवार की सुबह टीकमगढ़ ( Tikamgarh) जिले के खरगापुर में एक ही परिवार के पांच लोग संदिग्ध हालात में फांसी पर लटके पाए गए। एक साथ पांच शव लटके पाए जाने पर हड़कंप मच गया। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे, मगर कोई भी इस मामले में स्पष्ट कुछ नहीं बता पाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
खरगापुर में धरमदास सोनी (63 वर्ष) पत्नी पूना सोनी (55), पुत्र मनोहर सोनी (27 वर्ष), पुत्रवधु सोनम सोनी (25 वर्ष) व 4 वर्षीय सानिद्ध सोनी के साथ रहते थे। धरमदास सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके थे। रविवार की सुबह दूध वाला उनके घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब किवाड़ नहीं खुले तो उसने आसपास में रहने वालों को इसकी सूचना दी। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। खूब दरवाजा खटखटाया गया। आवाजें लगाई गईं। जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर गई पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो धरमदास समेत परिवार के अन्य सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। जानकारी लगते ही कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे मौके पर पहुंची। शवों को फंदे से उतारा गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस अफसरों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन सभी ने कहा कि धरमदास सोनी व उनके बेटे का किसी से कोई विवाद नहीं है। सभी का व्यवहार भी अच्छा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमरे के अंदर की हालत को देख कर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि जिन लोगों ने भी खुदकुशी की है, सभी के पैर जमीन से सटे हुए हैं और गले में फांसी का फंदा लटका हुआ है। ऐसे में सवाल है कि जमीन को जब पैर टच कर रहा है, तो खुदकुशी कैसे हो सकता है। पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?