भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली( Arun Jaitley ) की आज पहली पुण्यतिथि (first death anniversary) है। एक साल पहले आज ही के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था। जेटली की पहली पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने उन्हें ट्वीट कर याद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘इस दिन, पिछले साल हमने श्री अरुण जेटली जी को खो दिया था। मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है। अरुण जी ने लगन से भारत की सेवा की। उनकी बुद्धि, कानूनी कौशल और व्यक्तित्व महान था।’पीएम मोदी ने ट्वीट के साथ-साथ अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा में दिया भाषण का वीडियो भी शेयर किया।
गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘अरुण जेटली जी( Arun jaitley ) एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ, विपुल वक्ता और एक महान इंसान थे, जिनकी भारतीय राजनीति में कोई समानता नहीं थी। वह बहुआयामी और मित्रों के मित्र थे। जो हमेशा अपनी विशाल विरासत, परिवर्तनकारी दृष्टि और देशभक्ति के लिए याद किए जाएंगे।’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘प्रखर नेता, विचारक, पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री स्व. श्री अरुण जेटली जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन। राष्ट्र निर्माण में उनकी जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का अप्रतिम योगदान सदैव याद किया जाएगा।’
भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री को याद किया। भाजपा ने ट्वीट किया, ‘प्रतिष्ठित विद्वान, संचालक, वकील, प्रशासक और पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण श्री अरुण जेटली ( Arun jaitley ) को उनकी पहली पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि। विविध क्षेत्रों में शानदार ज्ञान और अनुकरणीय योगदान की उनकी विरासत भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।’
जेटली का निधन राजनीतिक जगत सहित देश के लिए एक झटके की तरह था, क्योंकि निधन से कुछ महीनों पहले तक वह राजनीति में खासा सक्रिय थे। उनके वित्त मंत्री रहने के दौरान ही देश में जीएसटी लाया गया।
On this day, last year, we lost Shri Arun Jaitley Ji. I miss my friend a lot.
Arun Ji diligently served India. His wit, intellect, legal acumen and warm personality were legendary.
Here is what I had said during a prayer meeting in his memory. https://t.co/oTcSeyssRk
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?