जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी है शोपियां (Shopian ) में भारतीय सेना ( Indian Army ) को एक बड़ी कामयाबी मिली है सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मुठभेड़ में अलबदर ( Al Badr ) कमांडर शकूर अहमद पररे ( Shakoor Ahmed Parray ) समेत चार आतंकियों को मार गिराया।
मिल रही खबरों के अनुसार शोपियां (Shopian ) के किलोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर गोलाबारी करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला।
मुठभेड़ शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि चार आतंकी मारे गए हैं।ये भाजपा से जुड़े श्रीनगर के पंच निसार अहमद के अपहरण व हत्या में शामिल थे। इनसे दो एके 47 राइफल व तीन पिस्टल बरामद किए गए हैं। कश्मीर आईजी विजय कुमार ने बताया कि पंच के अपहरण व हत्या में शामिल शकूर और सुहैल भट समेत चार आतंकी मारे गए हैं। एक आतंकी को मौके से पकड़ा भी गया है।
शोपियां (Shopian ) जिले के किलूरा इलाके में पुलिस को दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने पहले संयम बरतते हुए उन्हें समर्पण करने को कहा। इसके बाद भी वे नहीं माने और गोलीबारी करते रहे। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
लगभग तीन घंटे चली मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?