उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) ) के वाराणसी (Varanasi) में शुक्रवार की सुबह के जैतपुरा थाना क्षेत्र के चौकाघाट काली मंदिर के पास बदमाशों ने शुक्रवार को करीब 11 बजे गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी। अभिषेक सिंह उर्फ़ प्रिंस अपराधियों के निशाने पर थे लेकिन पास में संजय गौड़ और वाल्मीकि गौड़ के होने से उन्हें भी गोली लगी और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग दहशत में हैं।यह सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया ।
वाराणसी (Varanasi) के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वारदात के बाद ही शहर में हर जगह चेकिंग बढ़ा दी गई है। वारदात में घायल दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार संजय सिंह शिवपुर हटिया और दीपक गौड़ डीडीयू नगर अलीनगर के निवासी हैं। बताया गया कि वह किसी मामले में अपने अधिवक्ता से मिलने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में अपराधियों की गोली का निशाना बन गए।
तीन लोगों को गोली लगने के बाद मौके पर भगदड मच गई और हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से घटनाक्रम की जानकारी लेने के प्रयास में जुट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गम्भीर रूप से घायल दीपक ने पुलिस को बताया कि पीडीडीयू नगर के नई बाज़ार का रहने वाला है। सुबह करीब साढ़े दस बजे अधिवक्ता अभिषेक सिंह के ज़मीन का पेपर लेकर दिखाने जा रहा था। चंदौली में दिलीप गौड़ से आलू मिल के ज़मीन को लेकर मुक़दमा चल रहा हैं।
पूरी वारदात वाराणसी (Varanasi) के चौकाघाट पुलिस चौकी से क़रीब दो सौ मीटर दूरी पर हुई है। वहीं इस वारदात में बेवजह मारे गए वाल्मीकि गौड़ के घर हत्या की जानकारी होते ही कोहराम मच गया और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार वाल्मीकि गौड स्थानीय ट्राली चालक है और घर के बाहर लगे नल से पानी पीने जा ही रहे थे कि बदमाशों की गोलियों का निशाना बन गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?