जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा, पुलवामा (Pulwama) जदुरा इलाके में शनिवार की सुबह भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों ( 3 Terrorists) को मार गिराया गया है। एनकाउंटर में एक जवान भी शहीद हो गया।
जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में ये दूसरा एनकाउंटर है ,इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां (Shopian ) जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में अलबदर ( Al Badr )के कमांडर शकूर पररे समेत चार आतंकी मारे गए थे, जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया था ।ये भाजपा से जुड़े श्रीनगर के पंच निसार अहमद के अपहरण व हत्या में
शामिल थे।दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी ने आतंकी संगठनों को खात्मे के कगार पर पहुंचा दिया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे शोपियां(Shopian ) के किलूरा इलाके में और देर रात करीब एक बजे पुलवामा (Pulwama) के जदुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों मुठभेड़ में सात आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है।
पुलवामा (Pulwama)के जदुरा इलाके में सुरक्षाबलों-पुलिस के जवानों और आतंकवादियों के बीच रात में ही मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ शुरू होने के करीब आठ घंटे के अंदर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और दो पिस्टल बरामद हुए हैं। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रीनगर में डिफेंस प्रवक्ता ने कहा किि एनकाउंटर में घायल एक जवान शहीद हो गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर आतंकियों के खिलाफ यह संयुक्त अभियान चलाया था।
इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) जिले में ही सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले के अंवतीपोरा इलाके के ताकिया गुलबाग त्राल (Tral) क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन के आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने यहां तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इलाके की तलाशी के दौरान जैश के एक ठिकाने का पता चला जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों को यहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?